Posts

Does Religion Defy Rationality???

क्या धर्म बौद्धिकता की अवहेलना करता है ?       भगवान श्रीकृष्ण गीता में अर्जुन से कहते हैं, साधुजनों के उद्धार के लिये, दुष्कर्म करने वालों का विनाश करने के लिये और धर्म की स्थापना के लिये मैं पल-पल में प्रकट होता हूँ।       मैं पूरे विषय को केवल दो पंक्तियों में समाप्त कर सकता हूँ। अगर आप मेरे हिन्दू होने, इनके मुसलमान होने, किसी अन्य के सिख होने को धर्म मानते हैं तो हाँ, निश्चित रूप से धर्म, बौद्धिकता की अवहेलना करता है। परन्तु, यदि आप उस व्यवस्था ; जिससे होकर प्रत्येक जन वैराग्य को प्राप्त करते हैं, को धर्म मानते हैं तो निश्चित रूप से धर्म, बौद्धिकता की अवहेलना नहीं करता। इसलिये प्रमुख विषय यह नहीं है, कि धर्म बौद्धिकता की अवहेलना करता है या नहीं। प्रमुख विषय यह है कि आप धर्म की संज्ञा क्या लेते हैं ?       साथियों ! अवहेलना की समस्या तब पैदा होती है, जब संवाद की संभावनाएँ समाप्त हो जाती हैं, तर्कों पर वाद-विवाद खत्म हो जाता है और अपनी नीतियों को धर्म का नाम बताकर मानव समाज पर थोपना प्रारंभ हो जाता ...

Violence in Modern Society

समकालीन दुनिया में हिंसा “ हिंसा से निर्मित भूसंस्कृति, मानवीय होगी न, मुझे भय ”             महात्मा गांधी की विचारधारा से भरी यह प्रेरक पंक्ति भारत की वैचारिक और मौलिक स्थिति तथा नवीन भारत में कार्य करने से पहले होने वाली असमंजसता को प्रस्तुत करती है और विचार  करने पर मजबूर करती है। प्रस्तुत समय, भारत के लिये विचार विभेद में संघर्ष तथा छटपटाहट के साथ जवाबदेही का है। पाकिस्तान की ओर से होती गोलीबारी और उसका प्रत्युत्तर, बाद में उरी हमले में सेना की कार्रवाई से एक ओर भारत के शौर्य का दर्शन होता है, वहीं दूसरी ओर नेहरू द्वारा दिये गए पंचशील सिद्धान्तों पर भी कुठाराघात होता है। प्रस्तुत दो विषयों में से किसी एक विषय की राह पकड़ना भारत के लिये कदापि सरल नहीं है। एक दिशा तो वह है, जो भारत की संस्कृति को बताती है ; दूसरी वह है जो ताकत को बताती है। भारत की संस्कृति में अहिंसा का महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य की बात करें, या फिर भारत में जन्मे अन्य धर्मों की, सभी में अहिंसा का मार्ग ही...

Video of Manglam at Matrika Auditorium in Kavi Sammelan

Image
At Matrika Auditorium in Kavi Sammelan

Creation by God, Men and Women.

There is a story behind the origin of the world. When lord created man and took rest for some time, then lord created women. After that, neither lord took rest, nor men. That is a false story, there is a truth beyond that. जब विधाता ने खुश हो, धरती पर पुरुष बनाया था। अपनी इस सुन्दर रचना पर, मन ही मन हर्षाया था।। वज्र शरीर, सिंह सी बाँहें, मिली पुरुष को शक्ति अपार। ताकत बल कौशल क्षमता से पा सकता था सकल संसार।। अपनी इस ताकत क्षमता का, करने लगा वह दुरुपयोग। समग्र धरती का विनाश कर शुरू कर दिया पूर्णभोग।। उसी पुरुष को सबक सिखाने, रोकने हर कलाकारी को। विधाता ने तब जन्म दे दिया, स्वर्ग से सुन्दर नारी को।। कोमल हाथ, नयन मृग, मादक, सुन्दर मन संग भोलापन। हाय पुरुष ख़ुद को खो बैठा, पा करके उसका दर्शन।। वाद विवाद में चतुर थी नारी, पुरुष को टक्कर देती थी। कभी हारती पुरुष से जब, तब आँसू से हर लेती थी।। नारी की चालों से नर, अपने चौसर पर छल जाता। खीझ के सर को खुजलाता, ख़ुद से ख़ुद पर वह झल्लाता।। लेकिन इस कठोर दुनिया में, प्रपंच व छल भी होता ...

Love Poetry at mid night

Image
Love Poetry पहला इश्क जो होता है, बस हो ही जाता है। मन ख्वाबों में जो खोता है, बस खो ही जाता है। रातों में, बातों में, कलम को थामे हाथों में। बस ज़िक्र तुम्हारा होता है। आख़िर ये क्यों होता है। तुम बिन मन क्यों रोता है। मैंने तो बड़ों से सीखा है, कि विरह प्रेम का अवयव है। जो इनसे लड़कर जीत गया, वही तो सच में मानव है।। पर रातों के काले सन्नाटे,       तेरी आवाज़ सुनाते हैं। चाँद पे बादल के घेरे,  तेरा चेहरा दिखलाते हैं। जब अन्दर का खालीपन,       अन्तर को अन्दर से डँसता है। इनको पाकर हम जो लिख दें,       वो महफ़िल को बतलाते हैं। वो सहज हँसी, वो अल्हड़पन,       तिरछी नज़रें, वो पागलपन। मेरे मन का मानव भी,       तुमको पाकर ज्यों खोता है।       बस ज़िक्र तुम्हारा होता है।       बस ज़िक्र तुम्हारा होता है।।       मंगलम् भारत ...

Submission on Sustainable Development Goals adopted by United Nations in Sept. 2015 in IIPM (Indian Institute of Public Administration).

संयुक्त  राष्ट्र  संघ  द्वारा  सितंबर  2015  में  गए  अपनाए  संपोषित  विकास  के  लक्ष्य       पिछले  कुछ  दशकों  में  विश्व  ने  विकास  के  नए  कीर्तिमान  रचे  हैं।  आज  भारत  के  साथ  समस्त  विश्व  वैसा  नहीं  रहा,  जैसा  19वीं  सदी  में  हुआ  करता  था।  तब  हमारे  पास  न  रात  के  वक़्त  बल्ब  था,  न  बात  करने  के  लिये  फ़ोन  और  न  ही  गर्मी  से  बचने  के  लिये  कूलर।  इस  काल  में  विज्ञान  और  तक़नीकी  ने  जो  प्रगति  की  है,  वह  निश्चित  रूप  से  प्रशंसा  के  योग्य  है ;   परन्तु  इसी  काल  में  जनसंख्या  वृद्धि...